तिजारा स्थित सी.एल. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पतंजलि परिवार द्वारा विशेष योग कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, नियमित दिनचर्या एवं योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए उनके शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में योगाचार्य रामानंद सैनी, लेखराज सैनी, विपिन पांचाल, देवेंद्र जैन, गुलशन गुप्ता, अनुज गोयल सहित समस्त पतंजलि परिवार की सक्रिय भागीदारी रही।
पतंजलि परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सी.एल. मेमोरियल पब्लिक स्कूल तिजारा के संस्थापक नवरत्न सोनी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
तिजारा में पतंजलि परिवार द्वारा विशेष योग कक्षा का आयोजन